You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अमरीका में प्रदर्शनकारियों को अपने घर में पनाह देने वाले राहुल दुबे कौन हैं?
प्रकाशित
अमरीका में अफ़्रीकी अमरीकी शख़्स जॉर्ज फ़्लॉयड की मौत के बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के लिए भारतीय मूल के एक शख़्स राहुल दुबे किसी मददगार की तरह सामने आए हैं.
वॉशिंगटन में सोमवार की रात कर्फ़्यू के बाद प्रदर्शन कर रहे क़रीब 70 प्रदर्शनकारियों को राहुल दुबे ने अपने घर में ठहराया.
इन लोगों को गिरफ़्तारी से बचाने के लिए राहुल ने अपने घर के दरवाजे खोल दिए और उन्हें खाना भी दिया.
राहुल दुबे के साथ बात की बीबीसी संवाददाता विनीत खरे ने.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)