You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
लॉकडाउन में उड़ गए थे तोते, राधा-कृष्ण पुकारा तो कांधे पर आकर बैठ गए
ये राजस्थान में राजसमंद ज़िले का कुंवारिया गांव है. जहां करण सेन और उनके दो तोते काफ़ी मशहूर हो गए हैं.
लॉकडाउन में ये तोते उड़ गए थे तो परिवार ने. करण को बाहर जाकर इन्हें तलाशने की इजाज़त नहीं दी.
लॉकडाउन में ढील मिली तो करण बाहर निकला और इन्हें ढूंढा. घर से क़रीब आधा किलोमीटर पर दोनों तोते मिल गए.
लेकिन जिस महिला के पास थे, उसने लौटाने से इनकार कर दिया. मामला पुलिस में पहुंचा और दोनों पक्षों को बुलाया गया.
करण ने तोते अपने बताए, महिला ने अपना दावा जताया. लेकिन थाने में जब करण ने राधा और कृष्ण कहकर पुकारा. तो दोनों तोते उसके कंधे पर आकर बैठ गए. और पुलिस ने तोते 11 साल के लड़के को सौंपने का फ़ैसला किया.
शूट: मृदुल वैभव, बीबीसी हिन्दी के लिए
एडिट: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)