गर्भवती हथिनी की मौत पर इंसानों को शर्मसार क्यों होना चाहिए?
प्रकाशित
दक्षिण भारत के केरल राज्य में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से मौत ने मानवता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
शक है कि कुछ शरारती तत्वों ने हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिला दिया. मानव और जानवरों के बीच संघर्ष में मानवता के पतन की ये एक और कहानी है.
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक़ हथिनी की उम्र 14-15 साल रही होगी.
घायल होने के बाद वो इतनी पीड़ा में थी कि तीन दिन तक वेलियार नदी में खड़ी रही और उस तक चिकित्सीय मदद पहुंचाने के सभी प्रयास नाकाम रहे.
स्टोरीः इमरान क़ुरैशी
आवाज़ः नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)