You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
केजरीवाल बोले, सारे मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन हमें चिंता करने की ज़रूरत नहीं हैं क्योंकि दिल्ली के अस्पतालों में सरकार ने पूरी तैयारी की है. दिल्ली सरकार ने आज 'दिल्ली कोरोना' नाम का एक एंड्रायड मोबाइल ऐप लांच किया ताकि लोगों को पता चल पाए कि दिल्ली के किस अस्पताल में इस वक्त कितने बेड खाली हैं, किस अस्पताल में कितने वेन्टिलेटर खाली हैं. केजरीवाल ने कहा दिन में दो बार, सवेरे दस बजे और शाम छह बजे इस ऐप में डेटा अपडेट किया जाएगा. अस्पतालों के बार में और जानकारी पाने के लिए https://delhifightscorona.in/beds वेबसाइट पर भी क्लिक कर सकते हैं. केजरीवाल का कहना है कि अगर अस्पताल में बेड होने के बावजूद अस्पताल किसी को एडमिट न करे तो आप 1031 पर भी फ़ोन कर सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)