एक हत्या जिस पर पूरा अमरीका जल रहा है

वीडियो कैप्शन, एक हत्या जिस पर पूरा अमरीका जल रहा है
प्रकाशित

अफ़्रीकी-अमरीका जॉर्ज फ़्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन अमरीका के कई शहरों में फैल गया है. वॉशिंगटन में तो प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के बाहर भी इकट्ठा हो गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया. लगातार छठे दिन अमरीका के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए और कई जगह काफ़ी हिंसा हुई. क़रीब 40 शहरों में कर्फ़्यू लगा दिया गया है, लेकिन लोगों ने इसकी अनदेखी की और सड़कों पर उतर आए. इस कारण तनाव काफ़ी बढ़ गया है. न्यूयॉर्क, शिकागो, फिलाडेल्फिया और लॉस एंजेलेस में दंगा पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष हुआ.

वीडियो: नवीन नेगी और पीयूष नागपाल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)