You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
डोनल्ड ट्रंप का चीन पर एक और हमला, डबल्यूएचओ से रिश्ते तोड़े
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि WHO ने कोरोना वायरस के मामले में चीन के साथ मिलकर पूरी दुनिया को गुमराह किया है.
ट्रंप ने कहा, "जब चीन में पहली बार वायरस मिला तो सूचनाएं छुपाई गईं. चीन ने भी पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं बरती. चीन WHO को हर साल महज़ चार करोड़ डॉलर का फंड देता है और उसका पूरा नियंत्रण है. इसकी तुलना में अमरीका WHO को हर साल 45 करोड़ डॉलर का फंड देता है."
"हमने WHO को विस्तार से बताया था कि उसमें किस तरह के सुधार की ज़रूरत है लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया."
ट्रंप संयुक्त राष्ट्र पर भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं. ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद से 'अमरीका फ़र्स्ट' की नीति बहुत ही आक्रामक तरीक़े से अपनाई है.
सत्ता में आने के बाद ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अमरीका को अलग कर लिया था.
इसके बाद यूएन की सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को से ख़ुद को अलग किया, जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग किया और फिर ईरान से परमाणु क़रार तोड़ दिया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)