भारत-चीन तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप क्या बोले और क्या वाक़ई ऐसा हुआ है?

वीडियो कैप्शन, भारत-चीन तनाव पर डोनल्ड ट्रंप क्या बोले और क्या वाकई ऐसा हुआ है?
प्रकाशित

भारत और चीन के बीच बढ़े सीमा विवाद को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मध्‍यस्‍थता की पेशकश की गई थी.

इस पर स्पष्ट तौर पर तो नहीं पर भारत की ओर से यह संकेत दिया गया है कि भारत इस मसले पर किसी भी तरह की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा. भारत की ओर से कहा गया है कि वह इस मसले पर द्विपक्षीय चर्चा कर रहा है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अपना रुख़ साफ़ किया है. विदेश मं‍त्रालय ने कहा है कि चीन के साथ सीमा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत जारी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि भारत और चीन की सैन्य स्तर के साथ-साथ राजनयिक स्तरों पर बातचीत हो रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)