कोरोना: विदेश में पढ़ने का सपना कैसे होगा पूरा
प्रकाशित
विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों में सबसे ज़्यादा चीन के छात्र होते हैं और दूसरे नंबर पर आता है भारत.
साल 2019 में ब्रिटेन जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 63 फ़ीसदी की बढोत्तरी देखी गई. पर इस साल लॉकडाउन की वजह से युवाओं का बाहर पढ़ने का सपना टूट-सा गया है.
ऐसे में स्टूडेंट फ़ैसला नहीं कर पा रहे हैं कि वो क्या करें. और इन हालातों ने दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटीज़ की चिंता भी बढ़ा दी है.
बीबीसी संवाददाता निकिता मंधानी की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)