टिकटॉक पर ऋतिक रोशन पर असल ज़िंदगी में झुग्गी-बस्ती में रहने वाले अरमान राठौड़ की कहानी
प्रकाशित
एक नौजवान इन दिनों टिकटॉक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर काफ़ी दिख रहा है. साधारण सा चेहरा, गंदे से कपड़े और फटेहाल हालात.
लेकिन जब वो शख्स नाचना शुरू करता है, तो देखने वाला बस देखता रह जाता है. इसके बारे में कई कहानियां कही गईं.
यहां तक कहा गया कि वो अच्छे-खासे घर से आता है लेकिन ग़रीबी का नाटक करता है.
लेकिन असली कहानी क्या है, ये बीबीसी ने पता लगाया.
गुजरात में सूरत के नज़दीक वलसाड की झुग्गी बस्ती में रहने वाले अरमान राठौड़ की कहानी.
वीडियो: समीर ख़ान, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)