पुलवामा में विस्फोटक से भरी कार को धमाके से उड़ाया गया

प्रकाशित

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले में सुरक्षा बलों ने विस्फोटक से भरी एक कार को धमाके से उड़ा दिया.

सफेद रंग की एक कार में करीब 20 किलो विस्फोटक होने की जानकारी थी. पुलवामा ज़िले के एक गांव में यह कार लावारिस अवस्था में खड़ी दिखी.

फिर सीआरपीएफ़, सेना और पुलिस ने मिलकर इसे कार को धमाके के साथ नष्ट कर दिया. इस धमाके के चलते आस पास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)