पानी की तलाश में दिन रात भटकते गांव वाले

वीडियो कैप्शन, पानी की तलाश में दिन रात भटकते गांव वाले
प्रकाशित

दक्षिणी गुजरात के डांग इलाके में निम्पाड़ा नाम का गांव है. पूरे दिन कड़ी मेहनत और मज़दूरी करने के बाद गांव वाले रात में पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं.

दक्षिणी गुजरात में हर साल अच्छी बारिश होती है लेकिन गर्मियों के मौसम में यहां पानी की कमी होने लगती है.

गांववालों को पानी लाने के लिए एक से दो किलोमीटर चलना पड़ता है. हालात बेहद ख़राब हैं. गांव वालों को पानी लेने के लिए आधी रात में जागना पड़ता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)