जब लॉकडाउन में हनीमून बना 'क़ैद'
प्रकाशित
मालदीव में क़रीब 300 पर्यटक फंसे हुए हैं. इनमें से कुछ के देश इन्हें वापस आने की इजाज़त नहीं दे रहे हैं तो कुछ को घर वापसी की फ्लाइट नहीं मिल रही है.
ख़ूबसूरत जगह पर रहने और मालदीव सरकार की शानदार मेहमाननवाज़ी के बावजूद ये तनाव में घिरे हैं.
बीबीसी संवाददाता सिकंदर किरमानी ने दुबई के ऐसे ही एक जोड़े से बात की. ये दोनों दो महीने पहले हनीमून के लिए दो हफ़्ते के लिए निकले थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)