ईरान: क्या एक किस ने इस लड़के को जेल पहुंचाया?
प्रकाशित
ये कहानी एक ऐसे लड़के की है जिनके पिता काफ़ी वक़्त से लापता हैं.
लेकिन दुनिया भर की दुश्वारियों को झेलने के बाद भी अलिरेज़ नाम के इस लड़के ने इंटरनेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है.
अलिरेज़ सोशल मीडिया पर अपने जानलेवा करतबों के लिए जाने जाते हैं.
लेकिन एक वीडियो, जिसमें अलिरेज़ एक लड़की को किस करते हुए नज़र आ रहे हैं, ईरान में वायरल हो गया है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अलिरेज़ को गिरफ़्तार कर लिया.
इसके बाद वीडियो में अलिरेज़ के साथ करतब करने वाली लड़की भी गिरफ़्तार कर ली गई.
इन गिरफ़्तारियों की वजह एक किस था या कुछ और...जानने के लिए देखें ये वीडियो.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)