You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान विमान हादसा : लाहौर से कराची आ रहे विमान हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका
प्रकाशित
पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कहे जाने वाले कराची शहर में एक यात्री विमान क्रैश हो गया है.
ये विमान पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन कंपनी पीआईए का था जो कि कराची एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था.
इस हादसे के बाद घटनास्थल से काला धुआँ निकलता हुआ देखा जा रहा है.
पाकिस्तान सरकार की ओर से अब तक इस हादसे में मरने या घायल होने वालों से जुड़ी कोई सूचना नहीं दी है.
पाकिस्तान में कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन खोले जाने के बाद एक बार फिर हवाई उड़ानें शुरू की गई हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)