You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारतीय रेलवे चलाएगा ख़ूब सारी ट्रेन, टिकट बुकिंग जल्दी ही काउंटर से भी होगी
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ख़ुशख़बरी है. भारतीय रेलवे 1 जून से 200 नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग 21 मई यानी आज सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है.
इन ट्रेनों के नियमों में भी काफ़ी बदलाव किया गया है. सबसे बड़ा बदलाव ये है कि इनमें जनरल कोच भी होंगे और इनमें सफ़र करने के लिए भी रिज़र्वेशन की ज़रूरत होगी.
बिना कन्फ़र्म टिकट जनरल कोच में यात्री यात्रा नहीं कर सकेंगें. टिकट की बुकिंग केवल आइआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ही हो रही है. लेकिन इससे भी अच्छी बात ये है कि अब आप ऑनलाइन के साथ ही रेलवे स्टेशन काउंटर से भी टिकट ख़रीद सकेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)