You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत और चीन की सेना आख़िर लद्दाख़ बॉर्डर पर क्यों भिड़ीं?
भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है. वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देश अपने सैनिकों की मौजूदगी बढ़ा रहे हैं. अक्साई चीन में स्थिति गालवन घाटी को लेकर दोनों देशों के बीच इस तनाव की शुरुआत हुई थी. भारत का कहना है कि गालवन घाटी के किनारे चीनी सेना के कुछ टेंट देखे गए हैं. इसके बाद भारत ने भी वहाँ फ़ौज की तैनाती बढ़ी दी है. वहीं, चीन का आरोप है कि भारत गालवन घाटी के पास रक्षा संबंधी ग़ैर-क़ानूनी निर्माण कर रहा है. मई में दोनों देशों के बीच सीमा पर अलग-अलग जगह टकराव हो चुका है. 9 मई को नॉर्थ सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प हुई थी.
स्टोरीः कमलेश मठेनी
आवाज़ः नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)