You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गैस लीक वाले प्लांट से महज़ एक किमी दूर वाले गांव का हाल
विशाखापट्टनम के एलजी पॉलीमर्स प्लांट में गैस लीक होने की घटना हुई थी. इस प्लांट से महज़ एक किलोमीटर दूरी पर स्थित है नंदमुड़ी गांव.
लॉकडाउन के समय में इस गांव के लोगों को किस तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा, इसके बारे में गांव वालों ने विस्तार से बताया.
विशाखापट्टनम में कोरोना के ढेरों मामले हैं और कई इलाक़े रेड ज़ोन में आते हैं, इसके चलते गैस लीक से प्रभावित लोगों को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
तीन दिनों के बाद अपने घरों में लौटने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें अपने घर में मौजूद खाने पीने की चीज़ें फेंकनी पड़ी हैं.
रिपोर्ट- दीप्ति बथिनि, वीडियो एडिट- शुभम कौल.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)