स्पेन के किसानों से क्यों परेशान हैं अफ़्रीकी श्रमिक
प्रकाशित
दक्षिण-पूर्वी स्पेन के अलमेरिया प्रांत से यूरोप के एक बड़े हिस्से को सब्ज़ियों व अन्य वनस्पति की आपूर्ति होती है.
यहाँ सब्ज़ियाँ तैयार करने वाले ग्रीनहाउसों की संख्या इतनी ज़्यादा है कि इन्हें अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है.
इस इलाक़े में बड़ी संख्या में अफ़्रीकी मूल से प्रवासी मजदूर काम करते हैं जिनकी इन फ़ार्म मालिकों से कुछ शिक़ायतें हैं.
बीबीसी की एक टीम ने इन प्रवासी मजदूरों की परेशानियों पर एक वीडियो रिपोर्ट तैयार की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)