You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
Corona Virus से क्या भारतीयों को BCG का टीका बचा रहा है?
सोशल मीडिया में ये ख़बरें तैर रही हैं कि भारत में कोरोना से मरने वालों की तादाद इसलिए कम है क्योंकि यहां के लोगों को बचपन में बीसीजी के टीके लगते हैं. और जिन लोगों को बीसीजी वैक्सीन लगे हैं, उन पर कोरोना का असर नहीं होता.
लेकिन क्या ये बात सच है कि जिन देशों में बीसीजी वैक्सीन लगते हैं, वहां कोरोना वायरस से कम मौतें हो रही हैं?
अमरीका के साइंटिस्ट ने बीसीजी वैक्सीन को कोरोना वायरस से कम मामले देखने वाले देशों से जोड़ा है. बीसीजी का मतलब है बैसिलेस केलीमेटी ग्यूरेन, जो इंसानी शरीर को ट्यबूरक्लोसिस या टीबी से बचाता है.
साइंटिस्ट का कहना है कि इटली, नीदरलैंड्स और अमरीका जैसे देश जहां बीसीजी वैक्सिनेशन को लेकर कोई यूनिवर्सल पॉलिसी नहीं है, वो उन देशों की तुलना में कोरोना वायरस की ज़्यादा मार झेल रहे हैं जहां कई साल से बीसीजी वैक्सीन लगाने की पॉलिसी है. इस बात में कितनी सच्चाई है?
वीडियो: श्रुति मेनन और देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)