कोरोना के डर से लोग हुए घरों में कैद वहीं समुद्र में निकले लाखों कछुए
प्रकाशित
कोरोना वायरस के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए देश भर में लॉकडाउन है.
एक ओर जहां इंसान घरों में कैद हैं वहीं लाखों की संख्या में ये समुद्री कछुए ओडिशा के तट पर नज़र आए.
ये कछुए अंडे देने के लिए तट पर आते हैं. जहां वो तट की रेत को क़रीब एक से दो फ़ीट गहराई तक खोदते हैं और उसमें अंडे देते हैं.
अंडे देने के बाद मादा इन अंडों को वापस रेत से ढक देती है. जिससे कुछ महीनों के बाद नन्हे कछुए बाहर आ जाते हैं.
वीडियोः सुब्रत कुमार पति
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)