You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मध्य प्रदेश में पहले फ़्लोर टेस्ट, उसके बाद बाक़ी सब - बीजेपी नेता विष्णु दत्त शर्मा
मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सवाल उठाया है कि विधानसभा स्पीकर ने केवल छह विधायकों के इस्तीफ़े स्वीकार किए हैं बाकियों के क्यों नहीं किए.
हाल में कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था जिसके बाद बीजेपी का कहना है कि सरकार अल्पमत में आ गई है और वो यहां सदन में बहुमत परीक्षण करवाना चाहती है.
15 मार्च को दिए अपने इंटरव्यू में विष्णु दत्त शर्मा ने ये भी कहा है कि विधान सभा में बहुमत परीक्षण के बाद जो परिस्थितियां बनेंगी उसके आधार पर कांग्रेस से 22 बाग़ी विधायकों के बारे में फ़ैसला होगा.
वीडियो- बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)