दिल्ली हिंसाः 'केजरीवाल सरकार सेना बुलाने की माँग कर सकती थी'

वीडियो कैप्शन, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में ये बात कही.
प्रकाशित

"नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ चल रहे प्रदर्शनों को बंद कराने के लिए दिल्ली में दंगे कराए गए और राज्य सरकार को सेना की तैनाती की माँग करनी चाहिए थी."

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़फ़रुल इस्लाम ख़ान ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में ये बात कही.

ज़फ़रुल इस्लाम ख़ान ने ये भी आरोप लगाया है कि नागरिकता संशोधन क़ानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ हिंसा शुरू करने की योजना पर हफ़्तों से काम किया जा रहा था और 23 फ़रवरी से 26 फ़रवरी के दरमियां जो कुछ भी हुआ वो 'एकतरफ़ा हमला' था.

रिपोर्टरः फ़ैसल मोहम्मद अली

शूट एडिटः रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)