You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था के इतने 'बुरे दिन' कैसे आए?
खूबसूरत वादियों में बसे कश्मीर में कुदरत के बख़्शे तोहफ़ों के ज़रिए कमाई की बेशुमार संभावनाएं हैं, लेकिन ज़मीन पर अगर कुछ है तो घाटा ही घाटा.
कश्मीर की अर्थव्यवस्था आज बेहद बुरे दौर से गुज़र रही है.
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाया तो दावा किया कि इससे कश्मीर की आर्थिक तरक्की होगी.
लेकिन पाबंदियों और तनाव भरे हालात ने अर्थव्यवस्था को ज़ोर का झटका दिया है.
अनुमान है कि यहां की इकॉनमी का कुल नुकसान 18 हज़ार करोड़ रुपये के क़रीब पहुंच चुका है. अब सरकार यहां ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित करने जा रही है, लेकिन क्या हालात बदलेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)