You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दिल्ली हिंसा मे कितना नुक़सान और कितनों को मुआवज़ा
दिल्ली दंगों में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं. दंगों के तुंरत बाद ही दिल्ली सरकार ने मुआवज़े का एलान किया था.
वयस्क की मौत पर परिवार को 10 लाख रुपए, 18 साल से कम उम्र वाले की मौत पर 5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल वाले को पांच लाख और कम घायल को 20000 रुपए देने का एलान किया है.
इन दंगों में अनाथ हुए बच्चों के लिए भी दिल्ली सरकार ने 3 लाख मुआवज़ा राशि देने का एलान किया था. लेकिन क्या घायलों और जिनके नुक़सान हुआ है उनको मुआवज़ा मिला? जानने के लिए देखिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीबीसी की ग्राउंड रिपोर्ट.
रिपोर्टर - सरोज सिंह
शूट एडिट - मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)