राहुल गांधी ने दिल्ली दंगों पर क्या बोला?
प्रकाशित
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस डेलिगेशन के साथ दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया है.
दंगा प्रभावित इलाक़ों में पहुंचकर राहुल गांधी ने कहा, “ये दुख का समय है. यहां मैं इसलिए आया हूं कि सबको मिलकर प्यार से यहां काम करना पड़ेगा. हिंदुस्तान को जोड़कर ही आगे ले जाया जा सकता है. जब हिंदुस्तान में हिंसा होती है, जब देश की राजधानी में हिंसा होती है, तो दुनिया में भारत का जो सम्मान है, उस पर चोट पहुंचती है."
राहुल गांधी इस सिलसिले में एक ऐसे स्कूल भी गए जिसे हिंसा के दौरान जला दिया गया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)