You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दिल्ली दंगों में बीएसएफ़ के जवान अनीस का घर कैसे जला?
हिंसक भीड़ ने जिन घरों को आग के हवाले कर दिया उनमें हिंदुओं के घर भी शामिल थे और मुसलमानों के भी.
इन्हीं में से एक घर था बीएसएफ़ के जवान मोहम्मद अनीस जिसे 25 फ़रवरी को हिंसक भीड़ ने जला दिया.
मंगलवार को हम करावल नगर के नज़दीक मौजूद ख़जूरी ख़ास में मोहम्मद अनीस के घर जाने के लिए निकले.
उनके घर की तरफ़ जाने वाले रास्ते भी दंगे के निशान स्पष्ट मौजूद थे. जहां-तहां जल चुकी गाड़ियां पड़ी थी, कहीं-कहीं गैस के सिलेंडर और अधिकतर दुकानें बंद थी.
मोहम्मद अनीस का घर एक बार फिर बनाने में बीएसएफ़ उनकी मदद कर रहा है. बीएसएफ़ के डायरेक्टर जनरल का कहना है कि जवान की शादी तीन महीने में है और उनका घर बनाने में हम उनक मदद करना चाहते हैं.
वीडियो - पियूष नागपाल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)