सीरिया: ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ते मासूम
प्रकाशित
सीरिया के इदलिब में सीरियाई सेना विद्रोहियों से लड़ रही है पर इस युद्ध का शिकार हो रहे हैं मासूम.
इस संघर्ष को ख़त्म करने के लिए तुर्की और सीरिया के सहयोगी रूस के बीच बातचीत हो रही है ताकि शांति की राह निकल पाए.
इदलिब प्रांत में विद्रोहियों साराक़ेब को कब्ज़े में ले लिया है और सरकारी सेना ने विद्रोहियों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई शुरु की है.
इदलिब सीरिया का वो आख़िरी इलाका है जहां विद्रोहियों का कब्ज़ा है.
बतायाजा रहा है कि विद्रोहियों को तुर्की का समर्थन प्राप्त है. विद्रोही दावा कर रहे हैं कि उन्होंने साराक़ेब नाम का अहम इलाका सरकारी सेना से छीन लिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)