बीबीसी की पड़ताल: अलीगढ़ दंगों का सच क्या है?

प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के तीन इलाक़ों में 22 फ़रवरी को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुईं थीं. घटना के दौरान आगज़नी, पत्थरबाज़ी और गोली चलने की बातें सामने आईं हैं और दोनों समुदायों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने के मामले दर्ज कराए हैं.

बीबीसी ने शहर के बाबरी मंडी और ऊपरकोट इलाक़े में हुई हिंसा की पड़ताल की और ये जानने की कोशिश की कि घटना से जुड़े लोगों का क्या कोई राजनीतिक इतिहास भी है? साथ ही इस बात की तह तक पहुँचने को कोशिश की गई है कि आख़िर घटना से जुड़े वीडियो की हक़ीक़त क्या है?

रिपोर्टर: नितिन श्रीवास्तव

शूट/एडिट: देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)