You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में क्या है ख़ास?
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आने वाले हैं और उनके स्वागत की तैयारियां ज़ोरों पर हैं.
ट्रंप 24-25 फ़रवरी को भारत में होंगे. इस दो दिवसीय दौरे पर वे अहमदाबाद और फिर दिल्ली आने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि अमरीका में हुए 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम की तर्ज़ पर ही 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम की योजना बनाई गई है.
बुधवार को गुजरात सरकार ने कहा कि 'अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अहमदाबाद का मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है.'
इसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कहा जा रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)