You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
फुटबॉल खेलकर क्रांति लाने वाली लड़कियों की कहानी
ये कहानी उन लड़कियों की है जो फुटबॉल खेलकर सूडान की सामाजिक रूढ़ियों और मान्यताओं के ख़िलाफ़ एक जंग लड़ रही हैं.
सूडान में सामाजिक मान्यताओं के मुताबिक़, लड़कियों को तंग कपड़े पहनना उचित नहीं माना जाता है.
लेकिन ये लड़कियां फुटबॉल खेलते हुए ट्राउज़र और टॉप पहनती हैं.
इस वजह से इन्हें आलोचनाओं, धमकियों और तमाम तानों-उलाहनों का शिकार होना पड़ रहा है.
जबकि सूडान में साल 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने महिलाओं ने एक बड़ी भूमिका अदा की थी.
लेकिन इस सबके बाद भी ये महिला खिलाड़ी इन आलोचनाओं को धता बताती हुईं साहस और खेल के प्रति अपने समर्पण की एक नयी इबारत रचती हुई दिख रही हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)