दिल्ली: क्या राष्ट्रवाद पर भारी पड़े स्थानीय मुद्दे
प्रकाशित
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का जादू 2015 में भी चला था. लेकिन, इस बार उसके लिए इम्तिहान मुश्किल था.
अरविंद केजरीवाल पांच साल तक सरकार चला चुके थे और जनता को उनके काम पर अपनी राय ज़ाहिर करनी थी.
दूसरी तरफ़ बीजेपी हर कीमत पर उनका रास्ता रोकने की कोशिश में थी. लेकिन आख़िर में केजरीवाल की पार्टी ने कमाल कर दिखाया और 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)