क्या मादा को इंप्रेस करने के लिए नर सील बजाते हैं ताली

वीडियो कैप्शन, पहली बार कैमरे में क़ैद हुई सील की क्लैपिंग
प्रकाशित

सील की आवाज़ सुनने के लिए डॉ बेन बर्विल ने 17 सालों का इंज़डार किया.

उन्होंने समुद्र के भीतर सील की क्लैपिंग की आवाज़ को कैमरे में क़ैद किया है.

उनका कहना है कि ये बंदूक से गोली चलने जैसी आवाज़ होती है जिसकी गूंज किसी को डरने के लिए काफ़ी है.

वो कहते हैं कि हो सकता है कि सील ये आवाज़ चेतावनी देने के लिए करते हों या फिर दूसरे नर या मादा सीलों से संवाद करने के लिए करते हों.

वो कहते हैं कि हो सकता है कि आसपास मौजूद अन्य मादा सीलों को बता रहे हों कि वो उसके ताकतवर साथी बन सकते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)