आईएस के ज़ुल्मों का शिकार यज़ीदी लड़कियों के लिए संगीत बन रहा है मरहम

प्रकाशित

इराक़ में इस्लामिक स्टेट के दौर में ज़ुल्म का शिकार हुई यज़ीदी लड़कियों के लिए म्यूज़िक थेरेपी का काम कर रहा है.

उनके कई परिवार वालों को इस्लामिक स्टेट के लड़ाके या तो उठा कर ले गए या फिर उनकी हत्या कर दी.

अब जो लोग बच गए हैं उनकी मदद के लिए इराक़ के ही एक कैंप में यज़ीदी म्यूज़िक ग्रुप बना.

अपनी संगीत की धरोहर बचाने के लिए ये लोग लंदन आए हैं ताकि दुनिया की सबसे पुरानी लाइब्रेरी में से एक में इसका रिकॉर्ड रख सकें.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)