You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
BBC Indian Sportswomen of the Year: सोनम मलिक ने कैसे हराया ओलंपिक विजेता साक्षी को?
बीबीसी इस साल पहली बार 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर' अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन कर रही है.
इसके मद्देनज़र नॉमिनेट की गई महिला खिलाड़ियों के नाम की घोषणा भी कर दी गई है.
कार्यक्रम में मौजूद कुश्ती पहलवान सोनम मलिक ने हाल ही में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को हराया था.
इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने साक्षी को हराने के बारे में बिलकुल नहीं सोचा था लेकिन इसकी पूरी तैयारी की थी.
उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से अपने देश के लिए खेलना चाहती थी और जीतना चाहती थी." देखिए सोनम मलिक के साथ बीबीसी संवाददाता विदित मेहरा की बातचीत.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)