शाहीन बाग़ के बाद दिल्ली में और कहां शुरू हुए महिलाओं के प्रदर्शन

प्रकाशित

शाहीन बाग़ के बाद दिल्ली के कई इलाकों में महिलाएं CAA, NRC और NPR के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं. शाहीन बाग़ में 15 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन हो रहा है अब इसी की तर्ज पर दिल्ली के इंद्रलोक, तुर्कमान गेट, सीलमपुर, खुरेजी, कर्दमपुरी में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता नूतन और बुशरा शेख़ की यह रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)