आग की चपेट में आई सूरत की बहुमंज़िला इमारत
प्रकाशित
गुजरात के प्रमुख शहर सूरत में मंगलवार सुबह तड़के एक बहुमंज़िला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है.
ये आग सूरत के कपड़ा बाज़ार में स्थित रघुवीर मार्केट इमारत में लगी है.
बीते 15 दिनों में ये दूसरा मौक़ा है जब इस बिल्डिंग में आग लगी है.
ये आग इतनी भयानक थी कि मौक़े पर चालीस से ज़्यादा दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया.
इस आग में कोई भी ज़ख़्मी नहीं हुआ.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)