You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
#Parentingtips कैसे बनाएं लड़कों को बेहतर इंसान जानिए डॉक्टर शिल्पा गुप्ता से
किशोरावस्था किसी भी लड़के या लड़की के लिए काफ़ी नाज़ुक समय होता है. इस उम्र में लड़कों में हार्मोन में बदलाव आ रहे होते हैं वहीं वो शारीरिक बदलाव से भी जुझ रहा होते है.
ऐसे में उसे एक ऐसे साथी की ज़रुरत होती है जो उसे सही जानकारी दे सके.एक दोस्त की तरह समझा सके कि ये सब सामान्य है. क्या आप अपने बेटे का ऐसा ही साथी बनना चाहतें है तो ये वीडियो देखिए.
रोज़ समाचार पत्रों में हम बलात्कार, यौन उत्पीड़न और हत्याओं की ख़बर पढ़ते हैं. ये ख़बरे हमें ये सोचने को मज़बूर करती है क्या परवरिश में कहीं कमी है. क्या हमें अपनी सोच बदलने की जरुरत है ताकि हम लड़कों को बेहतर इंसान बना सके.
बीबीसी हिंदी सेवा पर आप इसी से संबंधित वीडियो देख सकते है जिसमें डॉ शिल्पा गुप्ता आपको बताएंगी कि कैसे आप बहुत छोटी सी उम्र से ही लड़कों की सोच में बदलाव ला सकते हैं और बेहतर समाज बनाने में मदद कर सकते हैं क्योंकि बच्चा पहली सीख घर से सीखता है. तीसरे वीडियो में बात कर रहे हैं 12 साल से ऊपर के लड़को की
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)