You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जेएनयू हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
प्रकाशित
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम हिंसा हुई इस हिंसा में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष पर भी हमला हुआ.
यह हमला जेएनयू कैंपस के भीतर हुआ. टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार नकाबपोश हमलावरों ने कई हॉस्टलों में जाकर हमला किया.
चश्मदीदों का कहना है कि जेएनयू कैंपस में 50 से ज़्यादा लोग घुस आए, जिन्होंने डंडे और लाठियाँ ले रखी थीं. अधिकांश ने अपने चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे. कैंपस में दाख़िल होते ही इन लोगों ने छात्रों पर हमला शुरू कर दिया.
वीडियो: पीयूष नागपाल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)