CAA: सोशल मीडिया कैंपेन से नरेंद्र मोदी ने की समर्थन की अपील

प्रकाशित

मोदी ने आज ट्विटर पर एक अभियान की शुरुआत की है.

ये अभियान CAA के समर्थन में है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि भारत CAA का समर्थन करता है क्योंकि CAA उत्पीड़न का शिकार हुए शरणार्थियों को नागरिकता देने से जुड़ा है.

ये किसी की नागरिकता छीनने के बारे में नहीं है. मोदी ने लोगों से कहा है कि वो NaMo App पर मौजूद CAA से जुड़ी सामग्री, ग्राफिक्स और वीडियो शेयर करें और अपना समर्थन दिखाएं.

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी CAA को लेकर लोगों में बनी नाराज़गी दूर करने की कोशिश कर चुके हैं. वो विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप भी लगा चुके हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)