You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
CAA: रामपुर में हिंसा के बाद वसूली के नोटिस, लोग भड़के
प्रकाशित
उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रशासन ने बीते शुक्रवार को हुई हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुक़सान की भरपाई के लिए हिंसा में शामिल संदिग्ध लोगों को वसूली के नोटिस भेजे हैं.
पुलिस ने शहर के चौराहों पर हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर भी लगाए हैं. यूपी के कई अन्य शहरों में भी पुलिस ऐसी ही कार्रवाई कर रही है.
पुलिस के वाहनों को हुए नुक़सान के अलावा पुलिस के हेलमेट और टूटे हुए डंडों को भी नुक़सान माना गया है इसकी भरपाई के लिए नोटिस भेजे गए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)