जामिया के पास प्रदर्शन के दौरान कैसे, क्या हुआ?
प्रकाशित
रविवार शाम को दिल्ली से मथुरा जाने वाली सड़क पर प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी.
बसों में लगी आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों पर भी प्रदर्शनकारियों ने धावा बोला और तोड़ फोड़ की.
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव दिल्ली के ओखला, जामिया और कालिंदी कुंज वाले इलाके में हुआ.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों सहित प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज रोड पर नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया.
(वीडियो: सत्यवान चौधरी/सदफ़ ख़ान)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

