जामिया: कैंपस में पुलिस मारपीट के बाद छात्रों ने क्या कहा
प्रकाशित
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के चीफ़ प्रॉक्टर वसीम अहमद ख़ान ने एक आधिकारिक ट्वीट कर ये कहा कि ‘दिल्ली पुलिस जबरन यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर घुस आई है. हमारे स्टाफ़ और छात्रों को पीटा गया है और उन्हें कैंपस छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है.’
यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर मौजूद बीबीसी संवाददाता सलमान रावी ने दिल्ली पुलिस के यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसने की पुष्टि की है. कैंपस के बाहर कुछ छात्रों से उन्होंने बात भी की.
(कैमरापर्सन: साहिबा)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
