नेटो में तनाव: ट्रंप की क्या है भूमिका?

प्रकाशित

नेटो यानी नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइज़ेशन के सम्मेलन में सदस्य देशों के नेता स्टेटमेंट ऑफ यूनिटी यानी एकजुटता दर्शाने वाले बयान पर सहमत हुए, लेकिन कई मुद्दों पर तनाव अब भी बरकरार है.

नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया जिसमें नेटो देशों के बीच एकता को और मज़बूत बनाने की बातें थीं. लेकिन लंदन के पास हुई इस बैठक में सहयोगी देशों के बीच सब कुछ ठीक नज़र नहीं आ रहा था.

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को टू फेस्ड यानी दो चेहरे वाला शख्स बताया है. ऐसा उन्होंने उस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा जिसमें ट्रूडो कथित तौर पर ट्रंप का मज़ाक उड़ाते नज़र आ रहे हैं.

बकिंघम पैलेस में दिए गए वीआईपी रिसेप्शन की वीडियो फ़ुटेज में ट्रूडो, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रिंसेस ऐन राष्ट्रपति ट्रंप के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करते नज़र आ रहे हैं.

और इसी दौरान जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप को लेकर जो कुछ कहा उसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)