You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पकड़ी गई बग़दादी की बहन
प्रकाशित
चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के मुख़िया अबु बकर अल बग़दादी के मारे जाने के एक हफ्ते बाद ही अब ख़बर आई है कि बग़दादी की बहन रस्मिया अवद को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
65 साल की रस्मिया अवद को उत्तरी सीरिया में तुर्की के नियंत्रण वाले अलप्पो से गिरफ़्तार किया गया है.
माना जा रहा है कि उनसे इस्लामिक स्टेट से जुड़ी अहम जानकारी मिल पाएगी और बग़दादी की ज़िंदगी के कई राज़ भी सामने आएंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)