पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं: योगी आदित्यनाथ
प्रकाशित
अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारें अयोध्या आना ही नहीं चाहती थीं और अयोध्या के नाम से ही डरती थीं लेकिन वो सत्ता में आने के बाद से अब तक दर्जनों बार अयोध्या आ चुके हैं.
उन्होंने कहा, "अयोध्या की पहचान दिलाने के लिए हम सब इस बारे में कह सकते हैं कि दुनिया के तमाम सनातन धर्म को माननेवालों के लिए अयोध्या की पहचान उसी रूप में है जैसे अन्य मतावलंबियों के लिए अपने-अपने पवित्र स्थलों की पहचान है."
बीबीसी की ग्राउंड रिपोर्ट.
रिपोर्ट: फ़ैसल मोहम्मद अली
वीडियो: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)