You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चिली: इस 'अमीर देश' में क्यों सड़कों पर उतरे दस लाख लोग?
राजधानी सैंटियागो में क़रीब 10 लाख लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च निकालते हुए सरकार से असमानता दूर करने की मांग की.
एक हफ़्ते पहले ये प्रदर्शन मेट्रो किराया बढ़ाए जाने के ख़िलाफ़ शुरू हुए थे. सरकार ने किराये में बढ़ोतरी का फ़ैसला तो वापस ले लिया, इसके बावजूद प्रदर्शन नहीं थमे.
देश में बढ़ती ग़ैर-बराबरी और रहन-सहन के खर्च में बढ़ोतरी की चिंताओं को लेकर प्रदर्शन जारी है.
चिली लैटिन अमरीका के सबसे अमीर देशों में गिना जाता है, लेकिन यहां लोगों में भारी आर्थिक असमानता भी है. यानी चुनिंदा लोगों के पास बहुत ज़्यादा धन है और ज़्यादातर लोग आर्थिक तौर पर संघर्ष कर रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)