You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अयोध्या में 'दीपोत्सव' की जोरशोर से तैयारियां
अयोध्या में 26 अक्टूबर को हो रहे 'दीपोत्सव' की तैयारियां ज़ोरो पर हैं. इस बार चिराग़ाों की संख्या को और बढ़ाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है.
इस बार साढ़े पांच लाख दियों के जलने के साथ कार्यक्रम का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो जाएगा.
सरयू नदी के किनारे बने राम की पौड़ी पर हर तरफ़ दिये ही दिये नज़र आते हैं.
गले में वॉलेंटियर वाला कार्ड लटकाए, झुके, अध-झुके, या फिर पूरी तरह ज़मीन पर बैठे, पचासों युवक-युवतियां इन्हें क़तारों में सजा रहे हैं. कहीं इन्हें फूलों की शक्ल दी गई है तो कहीं स्टील फ्रेम के डिज़ायनों पर चिपकाने से इन दियों ने एक नया रंग ले लिया है. इन तैयारियों के बारे में और जानने के लिए देखें वीडियो-
वीडियो: फ़ैसल मोहम्मद अली/ रुबायत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)