You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गोपाल कांडा: जिनके बीजेपी को समर्थन देने पर हो रहा है विवाद
कई गंभीर आपराधिक मुक़दमों में घिरे गोपाल कांडा हरियाणा के सिरसा से चुनाव जीत गए हैं. वो हरियाणा लोकहित पार्टी से चुनावी मैदान में थे. कांडा के चर्चा में आने की वजह हरियाणा विधानसभा में बने समीकरण हैं.
हरियाणा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है. सत्ता में रही बीजेपी 40 सीटें ही जीतने में कामयाब हो पाई है. ऐसे में उसे दोबारा सरकार बनाने के लिए छह और विधायकों की ज़रूरत है.
जिस विधायक ने बीजेपी को सबसे पहले अपना समर्थन पेश किया है वो हैं गोपाल कांडा.
गोपाल कांडा पर कई गंभीर आपराधिक मुक़दमों में घिरे हैं. इनमें गीतिका शर्मा और उनकी मां को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी है.
रिपोर्ट: सिन्धुवासिनी
वीडियो: सुमित वैद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)