You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
लीबिया के गृह युद्ध में फंसे हज़ारों शरणार्थी.
प्रकाशित
लीबिया में अभी करीब पैंतालीस हज़ार शरणार्थी फंसे हुए हैं.
ये लोग मध्य पूर्व के अलग-अलग देशों से जान बचाकर यहाँ पहुँचे थे, लेकिन अब हालात ये हैं कि वो न तो यूरोप जा पा रहे हैं और न ही अपने देश.
इनमें से कुछ लीबिया के तजूरा में बने एक बंदीगृह में बंद थे जिसपर जुलाई में एक हवाई हमला हुआ था.
इस हमले में पचास से ज़्यादा लोग मारे गए थे. इस हमले के तीन महीने बाद बीबीसी ने इस हमले में बचे हुए लोगों से मुलाक़ात की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)