सीरिया के कुर्द इलाक़ों पर तुर्की के हमलों से अमरीका नाराज़, तुर्की पर लगाई कई पाबंदियां
प्रकाशित
अमरीका ने तुर्की पर कई पाबंदिया लगा दी हैं.
सीरिया की उत्तरी सीमा पर तुर्की की बमबारी से ट्रंप नाराज़ है और ट्रंप प्रशासन ने तुर्की के कई मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं.
डोनल्ड ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन को फ़ोन किया और उनसे तुरंत शांति स्थापित करने को कहा है.
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि तुर्की के हमलों के बाद एक लाख 60 हज़ार से अधिक लोग अपने घरों से भाग गए हैं और पलायन का ये सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है.
देखिए, बीबीसी संवाददाता ओर्ला गुएरिन की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)